भगवान विष्णु त्रिदेवों में से एक हैं, जिनकी पूजा दुनिया भर में भक्त करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, जो लोग पूरी भक्ति के साथ उनकी पूजा करते हैं। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होकर व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर कर देते हैं। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के कई तरीके हैं।
भगवान विष्णु का स्तुति मंत्र
शांताकारं भुजगशयनं, पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगनसदृशं, मेघवर्णं शुभाङ्गम्।लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं, योगिभिर्ध्यानगम्यम्, वन्दे विष्णुं भवभयहरं, सर्वलोकैकनाथम्।।
हिंदू शास्त्रों के अनुसार, भगवान विष्णु के मंत्र इतने शक्तिशाली हैं कि जो इन मंत्रों का जाप करता है उस व्यक्ति के चारों ओर एक शक्तिशाली सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं और वह जातक चमत्कारी परिवर्तनों को महसूस कर सकता है। आप भी जानें ये मंत्र व इन्हें नियमित जपने के लाभ-
1. विष्णु स्तुति का पाठ करने से सुख और समृद्धि प्राप्त होती है।
2. विष्णु मंत्रों का जाप करने से मन शांत रहता है और दया भावना जागृत होती है।
3. भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से रोगों और कष्टों से मुक्ति मिलती है।
ज्योतिषाचार्य
निधि भारद्वाज ( एम.ए ज्योतिष )