ज्योतिषशास्त्र में नौ ग्रहों के बारे में बताया गया है। इन्हीं के आधार पर हम किसी भी व्यक्ति को उपाय बताते हैं। क्योंकि ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास दिनों में कुछ खास जानवरों को खाना खिलाने से ग्रह-दोष शांत होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है।
1. सूर्य:रविवार को गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।
2. चंद्रमा:सोमवार को गाय को चावल की खीर या दूध चढ़ाएं।
3. मंगल:मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं।
4. बुध:बुधवार को गाय को हरी सब्जी खिलाएं।
5. बृहस्पति:गुरुवार को गाय को चने की दाल खिलाएं।
6. शुक्र:शुक्रवार को गाय को गेहूं और चीनी का मिश्रण खिलाएं।
7. शनि:शनिवार को गाय को तिल और रोटी खिलाएं।
8. राहु और केतु:राहु के लिए गाय को काले चने खिलाएं और केतु के लिए गुड़ खिलाएं।
ज्योतिषाचार्य
निधि भारद्वाज ( एम.ए ज्योतिष )